प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- कुंडा। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने फरियादियों के शिकायतें सुनीं। 232 शिकायतों में 128 राजस्व विभाग, 62 पुलिस, 18 विकास की और अन्य विभागों के 24 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के आदेश के साथ संबंधित अधिकारियों को दी गई। इस मौके पर सीओ अमरनाथ गुप्ता, तहसीदार अरविन्द कुमार, नायब तहसीलदार अजय सिंह, शैल कुमारी, बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सत्यदेव यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.