सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ विकास खंड खेसरहा परिसर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की उपस्थिति में किया गया। डीएम ने बताया कि नीति आयोग द्वारा खेसरहा विकास खण्ड को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित किया गया है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 14 अप्रैल तक किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत छह प्रमुख संकेतकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि जनपद में इस अभियान का वृहद स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा तथा सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने लाभार्थियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने, शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.