लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ। चल-अचल सम्पत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं देने पर रोडवेज कर्मियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। इससे रोडवेज कर्मियों में काफी नाराजगी है। कर्मी बताते हैं कि शासन से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसमें रोडवेज को शामिल नहीं किया गया है। इसके बावजूद वेतन रोक दिया गया। इस मामले में रोडवेज कर्मचारी परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र बताते हैं कि कर्मचारियों की शिकायतें आई थीं। शासन स्तर पर बात करने पर समस्त विभागों में तैनात अधिकारी से लेकर कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्तियों को ब्योरा देना अनिवार्य किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...