बरेली, फरवरी 4 -- दीपक स्वीट्स पटेल चौक पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने समोसे और घी का सैंपल लिया। दरअसल खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि समोसे में पॉलिथीन के प्रकार के प्लास्टिक के अंश हैं। शिकायत पर विभाग से इंद्रजीत सिंह और अनिल प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। मौके पर शिकायतकर्ता और प्रतिष्ठान के स्वामी को भी बुलाया गया। शिकायत के आधार पर नमूना लिया गया। उपरोक्त नमूने को खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस बारे में प्रतिष्ठान के संचालक ने कहा कि समोसे में पन्नी मिलने का कोई मतलब नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...