उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। एट में रामलीला के पास मैदान में कुछ हाथ ठिलिया वाले चाय, समोसा, मूंगफली, मोमोस की दुकानें लगाए हुए हैं। रविवार की रात को एक सभासद अपने पांच अन्य साथियों के साथ रामलीला देखने गए थे। इसी दौरान वह मैदान में पहुंचे तो उसने ठेले वाले से समोसे मांगे जब ठेले वाले ने समोसे के रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी। सभासद दुकानदार से कहा कि हमसे पैसे मांगोगे, दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी। दुकानदार की पत्नी जब मौके पर पहुंची तो सभासद ने उसके साथ भी अभद्रता की। थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने कहा कि शिकायत मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...