प्रयागराज, फरवरी 8 -- जानसेनगंज चौराहे के पास मामूली विवाद में मां-बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। रायपुर हंडिया निवासी आर्य प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह अपनी मां मीना सिंह के साथ चौक पर सामान खरीदकर लौटते समय जानसेनगंज चौराहे के पास एक समोसा विक्रेता की दुकान पर रुके। आरोप है कि दुकानदार को यूपीआई से भुगतान किए जाने की बात कही, तो वह बदसलूकी करने लगा। दुकानदार, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर मारपीट की। यहां तक कि गर्म तेल की कढ़ाही में रखी कलछुल से आर्य प्रताप के गर्दन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...