पटना, मई 19 -- पटना से सटे खुसरूपुर में समोसा खरीदने के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के राजवाड़ा टोला निवासी श्याम बाबू गोप के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पुराने एनएच पर रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि बैकटपुर मंदिर के बाहर समोसा-मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार बालेश्वर राय ने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर 16 मई को रवि कुमार को जमकर पिटाई की थी। मारपीट में रवि के सिर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक इलाज के बाद वह घर चला गया, लेकिन 17 मई को वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल पटना के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष मनजीत कुमार ठाकुर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.