बागपत, फरवरी 11 -- बड़ौत। अजीत नाथ सभागार में समोशरण महामंडल विधान आयोजित किया गया। विधान के चौथे दिन आचार्य विमर्श सागर के सानिध्य श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जिनेंद्र भगवान की आराधना की। पच्चीस दिव्य समोशरण में विराजमान चौबीस तीर्थंकर भगवान का जैन श्रद्धालुओं ने गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया। मुख्य चक्रवर्ती नितिन जैन और सौधर्म इंद्र नरेश जैन व मुख्य समोशरण पर आचार्य विमर्श सागर सहित सुशोभित थे। व्याख्यान वाचस्पति डा. श्रेयांस जैन एवं ब्रह्मचारी आशीष जैन के निर्देशन में शांतिधारा की गई, जिसका सौभाग्य श्रवण जैन को प्राप्त हुआ। कुबेर इंद्र अजय जैन,यज्ञनायक बिजेंद्र जैन ने भक्ति भाव से नृत्य किया। विधान पूजन में नव देवता, भगवान शांतिनाथ, आचार्य श्री विमर्श सागर महाराज की अष्ट द्रव्यों से पूजा की गई। 56 अघ्र्यों से प्रभु का पूजन किया गया। आ...