बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। नगर के ऋषभदेव सभागार में चल रहे समोशरण महामंडल विधान मंगलवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। विधान में शामिल श्रद्धालुओं ने शांति धारा व अन्य पूजन किया। संघ शिरोमणि विमर्श सागर के सान्रिध्य में महामंडल विधान के तीसरे दिन जैन श्रद्धालुओं ने दिव्य समोशरण में विराजमान आदिनाथ भगवान एवं चौबीस तीर्थंकर भगवान की भक्ति भाव से अर्चना की। मुख्य चक्रवर्ती और सौधर्म इंद्र आदिनाथ भगवान के मुख्य समोशरण पर आचार्य सहित विराजमान थे। वहीं चौबीस अन्य चक्रवर्ती, विराजमान चौबीस समोशरण पर सुशोभित हो रहे। डा. श्रेयांस जैन एवं ब्रह्मचारी आशीष जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान एवं अन्य प्रतिमाओं का अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य वैभव जैन सर्राफ, छत्र लगाने का अर्घम जैन को प्राप्त हुआ। मुख्य चक्रवर्ती नितिन जैन और सौधर्म...