गोपालगंज, फरवरी 11 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। सिपाया स्थित केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 30 पैक्स सदस्य भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना है। प्रशिक्षण में सारण केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. एसके राय और विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक तकनीकी सत्र ले रहे हैं। प्रतिभागियों को मृदा परीक्षण, जैविक व रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, हरी खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है। वरीय वैज्ञानिक अनुपमा कुमारी ने बताया...