चतरा, फरवरी 14 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सबानो पंचायत के बारा गांव में संचालित जेएसएलपीएम संस्था के समेकित कृषि संकुल के आजीविका सेवा केंद्र में ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने 93,350 रुपये की संपति चोरी कर ली। इस संबंध में बन्हे सीएलएफ के अध्यक्ष अनिता देवी, सचिव मीना देवी व कोषाध्यक्ष मांगी देवी ने थाना में आवेदन दिया है। चोरों ने केंद्र से 24,900 रुपये का डबल डोर का फ्रिज, 39000 हज़ार रुपये का 200 एम्पियर का बैटरी, 16,300 रुपये का इनभाइटर, 8,500 का स्टेप्लाइजर और 4,650 रुपये का वेट मशीन की चोरी कर फरार हो गये। अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र बन्द कर घर चले गये। सुबह जानकारी मिली की केंद्र का ताला टूटा हुआ है। केंद्र पहुंचे तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर जाने के बाद फ्रिज, बैटरी, इंवाईटर, स्टेप्लाइजर ...