सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- परिहार। समेकित कृषि प्रणाली से अवगत होने के लिए जिले के करीब 30 किसान पिपरा विशनपुर पहुंचे। यहां चंदन कुमार के प्रक्षेत्र पर किसानों को लाभदायक एवं आसान खेती के टिप्स दिए गए। यह परिभ्रमण कार्यक्रम आत्मा द्वारा आयोजित की गयी। इस दौरान किसानों ने रबी फसलों की खेती के अलावा इमारती लकड़ी, फलदार पौधरोपण, मछली उत्पादन, मशरूम उत्पादन सह इंटर क्रॉप से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। किसान चंदन कुमार ने त्रिभवान कार्यक्रम में शामिल किसानों को बताया कि एक साथ कई तरह के फसलों का उत्पादन एवं समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से कृषि में लागत कम आती है और आय में वृद्धि होती है। बता दें कि किसान चंदन कुमार इन तरीकों को अपनाकर किसानों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। उनको कृषि विभाग के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। इस दौरान आत्मा के उप परिय...