बेगुसराय, जुलाई 28 -- बीहट। निज संवाददाता बरौनी के बभनगामा में समेकित कीट प्रबंधन को लेकर किसानों के लिए कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला के जरिये किसानों को समेकित कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र पटना के बैनर तले हुए कार्यशाला की अध्यक्षता वनस्पति संरक्षण अधिकारी विवेककांत गुप्ता ने की। किसानों को आईपीएम के महत्व एवं आईपीएम के सिद्धान्त एवं उसकी विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बीज उपचार, मिट्टी उपचार, फसल चक्र, जैविक विधि में मित्र एवं शत्रु कीट की पहचान, वानस्पतिक कीटनाशकों के उपयोग, रसायनिक कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। किसान सलाहकार रंधीर कुमार ने बताया कि बभनगामा के किसानों को अगले 14 सफ्ताह में 14 दिन समेकित कीट प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.