भदोही, जनवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन परिसर में शनिवार को यूपी दिवस का आयोजन हुआ। इसमें नामित मुख्यअतिथि रहे राज्य महिला पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष सोहन लाल माली, सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने संयुक्त रूप से यूपी दिवस का शुभारंभ किया। लखनऊ में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान सोहन लाल माली ने कहा कि समृद्ध और सांस्कृतिक का उत्तर प्रदेश विरासत है। यूपी की एक गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा है। आधुनिक काल से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के स्थापना विषयक विभिन्न चराणों को रेखांकित किया गया। सांसद ने कहा कि देश के प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश प्रत्येक दिन एक नया मुकाम हासिल कर रही है। शासन और प्रशासन की अन्त्योदय आधारित जनकल्याणकारी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.