पटना, अगस्त 5 -- मानव सेवा संघ द्वारा एएन सिन्हा समाजिक अध्ययन संस्थान में "भारत की समृद्धि में बिहार की भूमिका" पर परिचर्चा हुई जिसमें डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा लिखित पुस्तक समृद्ध भारत की सोच का विमोचन राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक और संघ के सदस्य मौजूद रहे। पुस्तक में भारत समृद्ध कैसे बन रहा है इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। इसकी प्रकाशन अलका प्रकाशन द्वारा किया। डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुस्तक की प्रस्तावना लिखने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव सेवा संघ के अ...