जमशेदपुर, जुलाई 27 -- झारखंड में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है। श्रमशक्ति और युवाओं से भी यह समृद्ध है। उद्योग, कौशल और नीति का समन्वय बेहतर हो जाए तो झारखंड देश की आर्थिक रीढ़ बन सकता है। ये बातें राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को सिंहभूम चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य उच्च शिक्षा में बहुत पीछे है, हम सभी को इसपर काम करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी भी कि इसे हम बेहतर करें। उन्होंने कहा कि झारखंड को और बहुत काम करने की आवश्यकता है। देश में जिस तरह हमारी प्रतिष्ठा बननी चाहिए, वह हम नहीं बना पाए हैं। चैंबर के करीब 2500 प्रतिनिधि करीब राज्य की ढाई लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो गौरवपूर्ण बात है। यहां यह भी आवश्यकता है कि छोटे, लघु एवं मध्यम उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.