पडरौना, मई 12 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में चल रहे पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम व्याख्यानमाला का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहर्द्धन किया गया। शुभारंभ म्यांमार के राजदूत उ जो ऊ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजदूत को उपनिदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय डा.यशवंत सिंह राठौड़ ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की प्रोफेसर सुजाता ने भारतीय संस्कृति के समृद्ध इतिहास और विविधता रेखांकित किया। उन्होंने विशेष रूप से बुद्ध की दार्शनिकता को भारतीय संस्कृति के तारतम्य में समझाया। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के मूल्यों और शिक्षाओं में भारतीय संस्कृति कूट-कूट कर भरी है। भारतीय संस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.