कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर। गोरखपुर में हुई राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की दो छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में समृद्धि तिवारी ने पहला और अनुष्का शुक्ला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ही छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महायोगी गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता का विषय '2047 का विकसित भारत : हमारी संकल्पना'था। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा समृद्धि तिवारी सीएसजेएमयू के अटल बिहारी वाजयेपी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की और दूसरे स्थान पर आने वाली छात्रा अनुष्का शुक्ला स्कूल ऑफ आर्ट्स, ...