लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कजरा स्थित सोलर पावर प्लांट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यक्रम स्थल पर विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सोलर पावर प्लांट परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा तकनीकी पहलुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.