हाजीपुर, जनवरी 20 -- हाजीपुर/ सहदेई बुजुर्ग। हि.टी. बिहार के मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री अपराह्न में वैशाली जिले के महुआ पहुंचेंगे। वहां महुआ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। विकास योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। महुआ के वाया नदी उड़ाही कार्य के बारे में पदाधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों से बात करेंगे। उसके बाद वाय नदी का स्थल निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर महुआ प्रखंड कार्यालय की साफ-सफाई और फाइलों को रखरखाव कर दुरुस्त किया जा रहा है। सीएम के आने की खबर से पूरा प्रखंड प्रशासन हर तरह से अपनी तैयारी में जुट गया है। सभी विकास योजनाओं की फाइल अपडेट रखी जा रही है। इस बीच डीएम सहित जिले के कई वरीय अधिकारी महुआ प्रखंड कार्यालय का भ्रमण कर तैयारियों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.