हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। जनपद की 211 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग करेस्पोंडेट (बीसी) सखी नियुक्त की जाएंगी। बीसी सखी ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो एटीएम, हैंडहोल्ड डिवाइस या लैपटॉप के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं को उपलब्ध करवाएंगी। उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कमलेश कुमार ने बताया बीसी सखी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को धन जमा, निकासी, नए खाते खोलने सहित अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी। इससे समय और खर्च की बचत होगी तथा आर्थिक लेन-देन में तेजी आएगी। बीसी सखी चयन के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है तथा ऋण डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं पास रखी गई है। साथ ही मोबाइल फोन व इंटरनेट की जानकारी आवश्यक है। चयनित महिला को राज्य ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.