वाराणसी, फरवरी 8 -- सारनाथ, संवाददाता। समूह सखी को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सारनाथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में युवक और एक समूह सखी है। सारनाथ क्षेत्र की महिला एक समूह में काम करती है। उसी समूह में चौबेपुर क्षेत्र की रहनेवाली आरोपी महिला भी काम करती है। आरोपी महिला का दोस्त बजरडीहा के छोटी पटिया का रहनेवाला करन विश्वकर्मा है। वह अक्सर करन से पीड़िता को मिलवाती रहती थी। इस बीच धोखे में रखकर दोनों ने बीते 10 जनवरी को महिला को तिलमापुर बुलाया। यहां पर बातचीत के दौरान युवक उसे एक कमरे में ले गया। वहां चाय और बिस्किट खिलाई। इसके बाद वह अचेत हो गई। फिर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। दोनों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। शाम 4 बजे उसे होश आया, तो द...