हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस, संवाददाता। समूह के नाम पर लोन दिलाए जाने का लालच देकर कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को ठगी का शिकार बना लिया। पता चलने पर ग्रामीणों ने कंपनी के कार्यालय पर जाकर जमकर हंगामा किया। इस बीच ठगी करने वाले लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार जुनून कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ग्रामीणों से ठगी को लेकर हंगामे की सूचना मिली थी। मामले की छानबीन कर रही है। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगरा रोड स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर दस दस लोगों का समूह बनाकर लोगों के साथ ठगी कर ली। प्रति समूह ढाई हजार से तीन हजार रुपये की ठगी करके करीब चालीस हजार से अधिक रुपये ले लिए। लोगों को रुपये मिलने का लालच कंपनी के कर्मचारियों ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.