गोरखपुर, जून 26 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बा स्थित इंडसइंड बैंक के चर्चित समूह लोन प्रकरण में वांछित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी सेमरा चंदौली निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 में बैंक की शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने पूर्व शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार सरोज सहित अन्य पर लोन लेने वाली महिलाओं के पतियों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर बीमा राशि हड़पने सहित विभिन्न तरह के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद अब तक पुलिस पांच आरोपितों को जेल भिजवा चुकी है। अब छठवें आरोपित की गिरफ्तारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...