बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। समूह लोन दिलाने के नाम पर महिला से 48 हजार रुपये की ठगी के आरोप में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भुता क्षेत्र के गांव तिवरिया में रहने वाली राधा रानी ने पुलिस को बताया कि करगैना की प्रीति शर्मा ने उन्हें बैंक से समूह लोन दिलाने का झांसा दिया और 14 जुलाई को 48 हजार रुपये सर्वे व कागजी कार्रवाई के नाम पर ले लिए। उनकी परिचित प्रतिभा शर्मा से 4800 रुपये और कशिश मिश्रा से भी तीन हजार रुपये इसी बहाने लिए गए। शिकायत पर थाने में समझौता हुआ और प्रीति ने रकम लौटाने की बात कही। इसके बाद भी उसने पूरी रकम नहीं लौटाई और घर से फरार हो गई। उन्होंने फोन किया तो गालीगलौज कर धमकी दी। इस पर उन्होंने थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट लिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.