बागपत, जून 12 -- वृक्षों के लिए महिलाएं के अंतर्गत जिले में रोपे जाने वाले पौधों की जिम्मेदारी समूह दीदी को दी जाएगी। जिसके सापेक्ष में कलेक्ट्रेट में बुधवार को स्वयं सहायता समूह के चयन साक्षात्कार किया गया। परियोजना अधिकारी अमरचंद वर्मा ने बताया कि परियोजना निदेशक डूडा के निर्देश के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए स्वयं सहायता समूह के चयन के लिए साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार के लिए 18 स्वयं सहायता समूह उपस्थित हुई। जिनमें से पांच समूह का चयन किया जाएगा। चयनित समूह बड़ौत के आवास विकास कॉलोनी के शिव पार्क, भगत सिंह पार्क व शास्त्री पार्क वहीं खेकड़ा के एमआरएफ सेंटर व अमृत मानसरोवर पार्क में रोपे जाने वाले पौधों की देखभाल व रक्षा करेंगी। इसके लिए स्वयं सहायता समूह को 15 सौ रुपये प्रतिमाह मानदेय भी मिलेगा। साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.