मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज की ओर से दो दिवसीय कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गोल्डन गेट स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह रहे हैं। एकल गान जूनियर ग्रुप में एसएस गर्ल्स स्कूल की वृंदा प्रथम, सीनियर ग्रुप में अदिति कौशिक प्रथम रहीं। समूह गान में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल पहले स्थान पर रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सचिन घावरी, अभय पांडे, डा. पंकज दर्पण अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...