फतेहपुर, जनवरी 28 -- बिंदकी। समूह की महिलाओं ने पुलिस से शिकायत किया कि समूह की संचालिका ने राशन की दुकान और कालोनी दिलाने आदि के नाम पर 24 लाख रुपए ठग लिए। अभी तक ना दुकान दिलाया और ना ही कॉलोनी दिलाई और अब पैसा भी वापस नहीं कर रही है। वहीं पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बिंदकी कोतवाली में बुधवार को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कुशारा गांव की रहने वाली सपना देवी पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह, मंजू देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह, गुड़िया देवी पत्नी रविंद्र सिंह तथा अनारकली पत्नी जागेश्वर पहुंची। पुलिस को बताया कि गांव में जनता समूह नाम का एक महिला द्वारा समूह चलाया जा रहा है। समूह की संचालिका द्वारा कोटा दिलाने तथा कॉलोनी दिलाने आदि के नाम पर अब तक 24 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। समूह की पीड़ित महिला सदस्यो का आरोप है की स...