अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के महावीर नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने गुरुवार को जीविका समूह से जुड़ी सैकड़ों स्वयं महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। समूह की महिलाओं का आरोप था कि बैंक के असिस्टेंट मैनेजर प्रकाश कुमार सिंह ने समूह की महिलाओं का 12 लाख लोन की राशि का गबन किया है।महिलाओं की मांग थी कि उन्हें न्याय दिया जाए। महिलाओं ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत जीविका के डीपीएम, बीपीएम और ब्रांच मैनेजर से की गई है लेकिन उन लोगों के खाते में राशि जमा नहीं की गई। बताया कि इसको लेकर पटना हेड ऑफिस से भी अधिकारियों का दल अररिया पहुंचकर इस मामले की जांच की थी। बावजूद अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। इससे महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया और वे लोग बैंक के सामने हंगामा करने पर मजबूर हुए। इधर हंगामा की सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.