बस्ती, दिसम्बर 13 -- सल्टौआ। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सल्टौआ स्थित ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ अनिल यादव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नवंबर 2020 से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि उसके एवज में राशन उठान का भाड़ा एवं मेहनताना नहीं मिला है। समूह की महिलाएं काफी परेशान हैं। उनकी मांग है कि वर्ष 2020 से उठान का शासनादेश व भाड़ा दिलाया जाए। समूह की महिलाओं को राशन उठान का भाड़ा व शेष बकाया का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। समूह की सखियों व कृषि सखियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। सुनीता गौतम, संगम, प्रियंका, मालती, सुशीला, गीता, नीलम, हेमा, बबली सिंह, सुधा पांडेय, जानकी, चंद्रावती, शीला सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...