श्रावस्ती, फरवरी 25 -- जमुनहा। पिरामल फाउंडेशन की ओर से जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा नासिरगंज में मंगलवार को ग्राम प्रधान सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को आपदा के बारे में जानकारी दी गई और आपदा से बचाव के तरीके समझाए गए। पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो विकास नागर पोले ने महिला समूह के सदस्यों को आपदा प्रबंधन की आवश्यकताए और उपाय, सीपीआर, सर्पदंश और वॉटर रेस्क्यू जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान बच्चे, वृद्ध, बीमार व्यक्ति व महिलाएं सबसे अधिक संवेदनशील होती हैं। आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक व्यक्ति खुद के साथ ही अन्य लोगों की मदद कर सकता है। इसलिए इस प्रशिक्षण में आप सभी को जो भी सिखाया गया है उसे हमेशा याद रखें। यह किसी भी आपदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.