गंगापार, जनवरी 5 -- स्थानीय ब्लॉक के प्रत्येक गांव में संचालित समूह की कार्यकत्रियों को दरकिनार कर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सीडीपीओ पोषाहार को उत्थान करके लीपापोती कर रही है। इसके विरोध में ब्लॉक भर से जुटी समूह की महिलाएं समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन दिया। ब्लॉक भर से जुटी समूह महिलाओं ने कहा विगत चार माह से यह खेल हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने मनमानी तरीके से पोषाहार उठान कर रही है तथा बाजारों में बिक्री किया जा रहा है । जबकि शासन का निर्देश है बिना समूह की सहभागिता के उठान नहीं होगा जिसकी कई बार शिकायत डीपीओ से किया गया किंतु मिली भगत होने से कोई नहीं सुन रहा है। ज्ञापन के बाद एसडीएम ने त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.