दुमका, दिसम्बर 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तेतरिया क्लस्टर के नारगंजो गांव में गुरुवार को एक्सपोजर विजिट के तहत एसएचजी समूह की महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। इसमें ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित एवं संस्था द्वारा संचालित परियोजना के तहत कुल 19 स्वयं सहायता समूह के महिला सदस्यों को मडुवा उत्पाद से सम्बंधित जानकारी दी गई। इस दौरान तेतरिया क्लस्टर के नारगंजो गांव में मां दुर्गा आजीविका सखी मंडल का विजिट कराया गया। बता दें कि पूर्व से ही दुर्गा आजीविका सखी मंडल की सदस्य मडुवा से संबंधित विभिन्न उत्पाद जैसे कुकीज, लड्डू, केक इत्यादि बनाती है एवं उसे बाजार में बेचती हैं। समूह की सदस्यों ने बताया कि वो मडुवा लड्डू की भारी बिक्री करती हैं। वो इनकी बिक्री आसपास के गांव, पलाश मार्ट, बासुकीनाथ- देवघर, विभिन्न मेला इत्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.