मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- हलिया। ब्लॉक सभागार में डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली एवं मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को विजनेश लीडर ( केबीबी जल)का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर रोजगार सृजन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डेवलपमेंट अल्टरनेटिव के पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, मानवीय दृष्टि कोण सेवा समिति से प्रतिभा, बालमुकुंद, शशि बाला एवं बृजेश ने उपस्थित महिलाओं को स्वयं में रोजगार से सक्षम बनने की जानकारी दी कहा कि रोजगार सृजन करें और एक दूसरे का सहयोग करके उद्यमिता को बढ़ावा दें। ज्यादा से ज्यादा आय सृजन करने और दूसरे लोगों को रोजगार से जोड़ना आपका दायित्व होगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया ने की जिसमें सी एल एफ के पदाधिकारी और केंद्र एवं कैडर, एस एच जी के सदस्...