गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में समूह का गठन करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। बुधवार को ब्लॉक सभागार में अमेठी विकासखंड के विभिन्न गांवों की दर्जनों महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षक बीएमएम फिरोज अहमद ने बताया कि गांव की आर्थिक रूप से दुर्बल महिलाओं का विवरण संबंधित कोटेदार के पास रहता है। वहां जाकर गरीब महिलाओं का नाम लेकर उनसे सम्पर्क बनाएं और उनको समूह बनाने के लिए प्रेरित करें। बीएमएम निर्मला ने महिलाओं को समूह गठन के तरीके बताए। वहीं बीडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि विकासखंड की सभी गरीब महिलाओं को समूह से जोड़ने का प्लान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाया गया है। विकासखंड में 15 हजार समूह बनाने हैं। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.