सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- चांदा, संवाददाता। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और राशन कार्ड धारकों से जुडीं महिलाओं को समूहों में जोड़ने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं पूर्ति विभाग के आपसी समन्वय से सम्पन्न हुई। बैठक में राशन कार्ड धारकों को महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि समूह से जुड़ने पर महिलाओं को रोजगार और बचत जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक मजबूती आएगी। बैठक में पूर्ति निरीक्षक मोबीन्नुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पूर्ति विभाग और एनआरएलएम के संयुक्त प्रयास से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वहीं एडीओ ग्राम विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.