उरई, फरवरी 20 -- उरई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाए जा रहे स्वयं सहायता समूह से अब पात्र गृहस्थी, जीरो पॉवर्टी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। कुल मिलाकर जनपद में एक लाख 30 हजार लाभार्थी महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर अमल शुरू हो गया है। समूहों के गठन के बाद महिलाएं विभिन्न प्रकार के उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार समूहों से जोड़ा जा रहा है। इससे जुड़कर अब तक लाखों महिलाएं अपना जीवनयापन कर रही हैं। समूह गठन के उपरांत विभाग द्वारा 30 हजार का रिवाल्विंग फंड एवं डेढ़ लाख की सामुदायिक निवेश विधि का आवंटन किया जाता है जिससे वह शुरुआती तौर पर कामकाज शुरू कर सकें। इसके बाद बैंकों से कम ब्याज पर ऋण दिए जाने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.