गिरडीह, दिसम्बर 2 -- संदीप वर्मा गिरिडीह। जमुआ में जमीन कब्जा को लेकर फायरिंग और बम विस्फोट समेत जमकर उत्पात मचाकर भू-माफियाओं व उनके गुर्गों द्वारा पुलिस को दी गयी चुनौती की वारदात को घटित हुए 12 दिन का समय बीत चुका है। हालांकि कार्रवाई के नाम पर अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार एवं एक आरोपी की स्कार्पियो जब्त की गई है। इस मामले में एसपी डॉ बिमल कुमार ने घटना को गंभीरता से लिया और आरोपियों की धर पकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन कर ताबड़तोड़ छापामारी कराई है। इसी का परिणाम है कि सारे आरोपी अंडरग्राउंड हो गये हैं। वारदात के मुख्य आरोपी पचंबा के विशाल मंडल व बोड़ो हवाई अड्डा रोड के मो सन्नी तथा नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला के राजा खोरा जैसे नामजद अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। नगर थाना के सिपाही हत्याकांड में आरोपी रहे नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीड...