नोएडा, फरवरी 11 -- सेक्टर-132 थाना क्षेत्र से गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार सैंकड़ों लोगों से एक करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। क्रू-शिप (समुद्री जहाज) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे कॉल सेंटर का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया। गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सैकड़ों लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, कॉलिंग डेटा और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-132 क्षेत्र में कॉल सेंटर चलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूले जा रहे। साइबर क्राइम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर सी हायर मरीन सर्विसेज नाम से चल रही फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ किया। मौके से जालौन...