अलीगढ़, मार्च 18 -- फोटो, - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जागरूकता शिविर आयोजित अलीगढ़। 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। एनएसएस कैंप के दौरान यहां आयोजित शिविर में एसटीएस अरविंद कुमार और एसटीएलएस रणवीर सिंह ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा टीबी मुक्त समाज बनाने के लिए समुदाय की भागीदारी आवश्यक है। एनएसएस जैसे संगठन इस मिशन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर किसी को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, वजन घटने या रात में पसीना आने की शिकायत हो तो तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत जिलास्तर पर व्यापक जागरूकता और स्क्रीनिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.