सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। चमकी बुखार यानी एईएस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। समय पर प्रभावी प्रबंधन के लिए एंबुलेंस सेवा 102 से जुड़े इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सह सदर अस्पताल स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में कार्यरत जीएनएम कुमारी अर्चना और महिला वार्ड में कार्यरत जीएनएम शोभा कुमारी और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार नीरज कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 50 ईएमटी को चमकी बुखार के लक्षणों की पहचान, प्राथमिक उपचार और समय पर अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि चमकी बुखार और जेई से निपटने को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.