मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- रोडवेज की टक्कर से गंभीर रूप से घायल पुत्र को रोडवेज विभाग द्वारा उचित इलाज व रोडवेज विभाग में नौकरी दिलाए जाने की मांग को लेकर डीएम से मुलाकात की। मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे आशु के पिता व अन्य परिजनों और लोगों ने डीएम से मुलाकात करते हुए रोडवेज बस द्वारा टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किए आशु के पिता ने बताया कि बाइक सवार उसका पुत्र आशू व मोहित को पुलिस चौकी ईदगाह शामली रोड, मु.नगर से पहले मन्दिर के पास पीछे से रोडवेज बस के ड्राईवर ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी जिससे मोटर साईिकल क्षतिग्रस्त हो गयी और आशु को गम्भीर चोटे आयी। आशु की जान बचाने के लिए चिकित्सक को बांया पैर काटना पडा और दूसरे पैर की स्थिति भी खराब है। इस घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली नगर पर दर्ज है। घटना के बाद परि...