मऊ, जनवरी 31 -- मऊ, संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित समीर हत्याकांड मामले में शनिवार को दो आरोपियों की जमानत अर्जी एससी/एसटी मामलों के विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। हत्याकांड मामले में रामपुर थाने में मृतक के भाई बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड नं 2 बेल्थरा रोड निवासी सुमित कुमार मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि 25 नवम्बर की शाम को उनका भाई समीर कुमार मर्यादपुर के आगे एक कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम से वापस लौटते समय रात करीब 8 बजे मयारी गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही चार पहिया वाहन सवार आरोपियों ने उनके भाई की बाइक को रोककर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिए तथा रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए। हमले के बाद उनके भाई क...