मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में गवाही पूरी करने केस के आईओ नगर थाना में तैनात तत्कालीन दारोगा धीरज कुमार बुधवार को फिर प्रधान जिला एवं सत्र-न्यायाधीश के कोर्ट में नहीं पहुंचे। आठ जुलाई को भी वे गवाही पूरी करने नहीं आए थे। इससे पहले हुई सुनवाई को उनका मुख्य परीक्षण कराया गया था। वहीं, प्रतिपरीक्षण आंशिक ही हो सका था। कुछ आरोपितों के अधिवक्ताओं की ओर से उनका प्रतिपरीक्षण कराया जाना है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। विदित हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम नगर थाना के नवाब रोड चंदवारा में पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने एके-47 से हत्या कर दी थी। नगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.