कानपुर, अक्टूबर 11 -- बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम 16 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में खेला जाएगा। मुख्य टीम में 19 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, पांच खिलाड़ियों को नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है। इस बार यूपीसीए ने ज्ञानेंद्र पाण्डेय को टीम का कोच नियुक्त किया है। यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने शनिवार को टीम जारी करते हुए बताया कि उप्र टीम में कानपुर के युवा बल्लेबाज आदर्श सिंह को भी जगह मिली।चयनित टीम में मेरठ और सहारनपुर के सबसे अधिक चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं। गाजियाबाद के तीन, लखनऊ के दो, कानपुर, इलाहाबाद, जीबी नगर, मुरादाबाद, फतेहप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.