गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता शहर के सिंघड़िया निवासी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी रायपुर में बीटेक (जैव प्रौद्योगिकी) तृतीय वर्ष के छात्र समीर श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। समीर को अगस्त 2025 में जापान में आयोजित प्रतिष्ठित हार्वर्ड प्रोजेक्ट फॉर एशियन एंड इंटरनेशनल रिलेशंस एचपीएआईआर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। वैश्विक मंच के सम्मेलन में दुनिया भर से केवल 500 चुनिंदा प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाता है। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के युवा प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने वैश्विक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...