संभल, मार्च 11 -- पवांसा ब्लाक में सोमवार को डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह ने की। उन्होंने बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि मनीष ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 और बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित समीक्षा में सहयोग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में परामर्शदाता श्री अरूण कुमार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.