पाकुड़, फरवरी 25 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सह बाल विवाह की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा के क्रम में मुख्य रूप से सक्रिय मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आए मुद्दों का साक्ष्य के साथ एटीआर में अपलोड करने, योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक मजदूरों को लगाते हुए मानव दिवस का सृजन करने का निर्देश दिया गया। शत-प्रतिशत दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं विशेषकर द्वितीय एवं तृतीय किश्त प्राप्त लाभुकों का अभियान चलाते हुए चिह्नित कर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया ग...