गाजीपुर, दिसम्बर 21 -- सैदपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा सैदपुर में एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी बीएलए और सेक्टर प्रभारियों ने अपने-अपने बूथ की समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बीएलओ से समन्वय कर सिपर्डेट में जुड़े मतदाताओं का संशोधन कराया जाए और केटेगरी 'सी' में आए मतदाताओं को सुरक्षित किया जाए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधानसभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, महिला सभा, नगर पदाधिकारी, बीएलए, सेक्टर और जोनल प्रभारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...