हापुड़, फरवरी 5 -- शहर के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके परिवार, रिश्तेदारों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। समीक्षा के पिता योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री ने एसएसवी कॉलेज से एमए इंग्लिश एवं बी एड की शिक्षा प्राप्त की हैं। यूजीसी नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और अनुशासन का परिणाम है। समीक्षा सिंह ने बताया कि वह इस सफलता को अपना श्रेय माता-पिता, भाई सुमित गुर्जर और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने घर जाकर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.